सुजानपुर:चन्द्रिका (TSN)-पार्टी विरोधी कार्य करने वालों एवं पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के सामने कांग्रेस का उम्मीदवार बनने बाले तमाम लोगों पर करवाई जरूर होगी.सबकी सहमति के साथ ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.इसको लेकर प्रस्ताव भी डाल दिया गया है,यह जानकारी पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने सुजानपुर में आयोजित मंडल की बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहि.
राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर में आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा जो भी घोषित कार्यक्रम दिए गए हैं सभी आयोजित होंगे.इस दौरान उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री पर जमकर ह*मला बोला.उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाते हुए कहा कि वह सुजानपुर में चुनावी बेला पर यह कहते थे कि वह सुजानपुर के विधायक भी हैं और मुख्यमंत्री भी हैं लेकिन चुनाव परिणाम निकले आज दो माह बीत गए लेकिन मुख्यमंत्री यहां विकास करना तो दूर जीत के बाद शक्ल तक दिखाने नहीं आए उन्होंने कहा कि सुजानपुर में दोनों डिवीजन कार्यलय खुलने चाहिए मुख्यमंत्री इन्हें खोलते हैं तो ठीक नहीं तो आने वाले समय में डिवीजन कार्यालय खोलने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।राणा ने कहा कि प्रदेश में भू माफिया खनन माफिया बन माफिया और सुजानपुर में ट्रांसफर माफिया सक्रिय हुआ है.थोक में तबादले किये जा रहे हैं और,सेटलमेंट करवाने ले लिए पेसो की डिमांड भी की जा रही है ऐसे लोगों पर हमारी पुरी नजर है.राजेंद्र राणा ने कहा कि यह प्रदेश की पहली ऐसी सरकार जो लगातार ऋण लेकर आगे बढ़ रही है लाखो करोड रुपए आज इस सरकार ने मात्र 18 महीने के भीतर ऋण के रूप में ले लिए हैं अब 1000 करोड रुपए और ऋण लिया जा रहा है ऐसे में ये सरकार कब तक चलेगी यह देखने वाली बात होगी.
