हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-हिमाचल की चारों सीटों और 6 विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करेगी। ये दावा कांग्रेस नेता व ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायज़ादा ने हमीरपुर में कार्य कर्ताओं से बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक छूट है और लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से जिस भी प्रत्याशी को पार्टी उतारेगी उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे ।
सतपाल ने कहा कि जिला ऊना से इस बार पांचो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को लीड मिलेगी ।उन्होंने कहा की हमीरपुर के विकास के लिए वर्तमान सांसद ने क्या काम किए, ये उन्हे जनता में गिनाने होंगे। लोकसभा में हिमाचल प्रदेश के हितों को कितनी बार उठाया गया, इसका हिसाब भी उन्हें देना होगा। सतपाल रायजादा ने कहा की हिमाचल प्रदेश को इतनी बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ा, लेकिन यहाँ के सांसद ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद के लिए कितनी बार संसद में मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा की हर बार मोदी के नाम का सहारा नहीं मिलेगा । कांग्रेस नेता ने बागियों के प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबसे अभिन्न मित्रों में मेरा नाम है, लेकिन मुझे सरकार में किसी पद पर नहीं बिठाया गया, इसलिए ये कहना की सुक्खू सरकार में केवल मित्रों को स्थान मिला, ये गलत है ।
