By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किसान कम पानी से करें मोटे अनाज की खेती, कमाए बेहतर आमदनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किसान कम पानी से करें मोटे अनाज की खेती, कमाए बेहतर आमदनी
himachal

किसान कम पानी से करें मोटे अनाज की खेती, कमाए बेहतर आमदनी

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/02/08 at 12:03 AM
Share
अनिल कुमार, किन्नौर: अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष-2023 के तहत जिला कृषि विभाग (आत्मा परियोजना) किन्नौर की ओर से मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पोषण युक्त मोटे अनाज संबंधित महिला सशक्तिकरण नेतृत्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कि 144 महिला किसानों ने भाग लिया। इस दौरान महिला किसानों को मोटे अनाज की किट वितरित की गई और इससे संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना, लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया गयाहैं जिसके फलस्वरूप किसान पारंपरिक मोटे अनाज की खेती कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने महिला किसानों से आवाह्न करते हुए कहा कि मोटे अनाज को उगाने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती हैं इसलिए रासायनिक खेती को कम करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाए और मोटे अनाजों की खेती को बढावा दें।
उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं, इसलिए मोटे अनाज की खेती करने पर किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है ओर इसके सेवन से रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों से बचा जा सकता हैं। लक्ष्मण सिंह कनेट ने सभागार में उपस्थित महिला किसानों से वितरित किए गए मोटे अनाज के बीजों का उपयोग खेती कर इन फसलों को बढ़ावा देने का आग्रह किया ताकि आधुनिकता के इस जीवन में हम अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकें और निरोग जीवन व्यतीत कर सकें।
परियोजना निदेशक (आत्मा) डाॅ. सोमराज नेगी ने महिला किसानों को मोटे अनाज जैसे कोदा, कांगनी, चैलाई, साँवा, फाफड़ा, ओगला इत्यादि की उपयोगिता बारे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की ओर इनसे बनने वाले पकवानों के महत्व बारे भी बताया। उन्होंने कहा कि इन पारंपरिक अनाजों में विटामिंस होते हैं तथा इनके सेवन से विभिन्न बीमारियों से लड़ने हेतु शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती हैं।
उन्होंने बताया कि कोदा का सेवन रक्त सुधार, मधुमेह, एनीमिया नियंत्रण, कब्ज दूर करने व अच्छी नींद आने में सहायक सिद्ध होते है। चैलाई के सेवन से दस्त रोग की बीमारी, पेचिश नियंत्रण होता है ओर साँवा मधुमेह, यकृत, गुर्दे की बीमारी को ठीक करता है। इसी प्रकार कांगनी विटामिंस से भरपूर होता है जो बच्चों ओर गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी हैं।
शिविर में उप-परियोजना निदेशक (आत्मा) डाॅ. बलबीर सिंह ठाकुर ने मोटे अनाजों के पकवानों से हाने वाले लाभ से उपस्थित जनों को अवगत करवाया। इस दौरान रागी के लड्डू, रागी प्याज चपाती, साँवा की खीर, काँगनी खीर, कोदो पुलाव इत्यादि पकवानों को बनाने बारे भी महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि महिला किसान अपने प्राकृतिक उत्पादों को टापरी बाजार स्थित दुकान नम्बर 8 पर बेच सकते हैं जिसका संचालन महिला किसान गंगा सरणी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वालों को इस दुकान पर उनके उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से उपदान भी दिया जाता हैं।
TAGGED: coarse grains, cultivate, farmers, Kinnaur, Water
admin February 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टैक्सियों में लगे जीपीएस सिस्टम को हटाए प्रदेश सरकार
Next Article भाटी रियालां के पूर्व अर्ध सैनिक बल के जवान की हार्ट अटैक से मौत, सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?