विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: समाज में एक ऐसी धारणा हैं कि मां बाप बेटे को पढ़ाई और हर चीज में तरहीज देते हैं लेकिन इस धारणा को बदल कर दिखाया हैं स्वाणा गांव के विजय शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा ने। इन्होंने दिन रात मेहनत कर अपनी बेटी को पढ़ाया लिखाया और बेटी ने भी मां-बाप का नाम रोशन किया हैं। बता दें कि प्रियंका शर्मा ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की हैं। यह डिग्री उन्होंने केमिस्ट्री विषय में हासिल की हैं।
सोने पर सुहागा तब हो गया जब इस डिग्री को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीक्षांत समारोह के दौरान प्रियंका को सौंपा। इस मौके पर प्रियंका के माता-पिता भी उसके साथ उपस्थित रहे। प्रियंका शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा मे बीएससी की डिग्री लेने के बाद हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से से बी एड की डिग्री उन्होंने हासिल की। इसके बाद एमएससी केमिस्ट्री की डिग्री हासिल की ओर इसके बाद एम.ए एजुकेशन और यूजीसी नेट करने के बाद अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की हैं।
प्रियंका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया हैं। उसने कहा कि मुझे माता-पिता और अपने भाई प्रिंकल पराशर शर्मा का काफी सहयोग रहा जिसके कारण में आज पीएचडी की डिग्री हासिल कर सकी हूं।
