नाहन : देवेंद्र कुमार – 20 मई से शुरू हुई श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की तपस्थली गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए इन दिनों भारी संख्या में संगत पहुंच रही है। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में हिमाचल के साथ लगते राज्य हरियाणा व पंजाब से भारी संख्या में श्रद्धालु हिमाचल के कालाअंब, नाहन,व पांवटा साहिब से होते हुए उत्तराखंड हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो रहे हैं ।
NH 07 काला अम्ब पांवटा साहिब पर नाहन के शम्भूवाला में संगतों के लिए विशेष रूप से लंगर व रहने की व्यवस्था की गई है।गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब नतमस्तक होने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया की जगह जगह लगाए गए लंगर, संगतो के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था बेहद सराहनीय है । उन्होंने बताया कि पंजाब से हरियाणा हिमाचल होते हुए उत्तराखंड के एक छोर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब का सैकड़ों किलोमीटर लंबा सफर जगह-जगह लंगर लगाने और संगतों के लिए किए गए विशेष प्रबंधों के चलते सुविधाजनक साबित हो रहा है । लंगर की सुविधा दे रहे सेवादारों ने बताया कि हेमकुंड साहिब जाने वाली सांगतो के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े।उन्होंने बताया कि सड़कों किनारे लंगर के अलावा संगतो के लिए स्वास्थ्य सुविधा व रात्रि ठहराव सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं आ रही है ।
गौरतलब है कि पंजाब हरियाणा से आने वाले श्रद्धालु हेमकुंड साहिब जाने के लिए हिमाचल के बॉर्डर एरिया कालाअंब-नाहन- पांवटा साहिब से होकर गुजरते हैं । ऐसे में गुरूद्वरा कालाअंब, नाहन एवं पांवटा साहिब में भी संगतों के लिए विशेष प्रबध किए गए हैं ।
