हमीरपुर | मुख्यमंत्री के हमीरपुर एकदिवसीय दौरे को लेकर हमीरपुर के सर्किट हाउस पहुंचे भोरंज के विधायक एवं जिला शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इस दौरान कांग्रेस पार्टी के न्यू वर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन भारती कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे । बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक सुरेश कुमार में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर के द्वारा की गई टिप्पणियों पर भी पलटवार किया उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री झूठे आंकड़े देने में काफी माहिर हैं । उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में प्रदेश में आई भारी आपदा के नुकसान का आंकड़ा 12000 करोड़ आंका गया था लेकिन केंद्र सरकार ने 2025 में नाम मात्र की सहायता मुहैया करवाई है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश लगातार कई वर्षों से आपदा का डंक झेल रहा है लेकिन केंद्र सरकार पर्याप्त मदद नहीं दे रही है । उन्होंने कहा कि आपदा के तहत आने वाली राशि को आपदा प्रभावितों में ही बांटा जाता है ऐसे में अनुराग ठाकुर लोगों को भ्रमित करने की बयान बाजी ना करें ।
जीएसटी में संशोधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुझावों को केंद्र सरकार ने माना है और यह संशोधन किया है उन्होंने कहा कि संशोधन करने में देरी जरूर हुई है लेकिन देर आए दुरुस्त आए । सुरेश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने जीएसटी लागू होने के समय ही कहा था कि लोगों को सहूलियत प्रदान करने के लिए टैक्स का सरलीकरण होना चाहिए जिसे अब जाकर केंद्र सरकार ने माना है ।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और नगर निगम चुनाव में देरी के मुद्दे पर सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का हाल खराब है और भाजपा गुटों में बटी हुई है और पार्टी बिखराव की तरफ बढ़ रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर रिफॉर्म करने की कोशिश की है और पार्टी की कोशिश है कि नगर निकायों के चुनाव एक साथ हो इस दिशा में भी कदम उठाए जा रहा है ।
