By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चमियाणा में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी कई घोषणाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चमियाणा में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी कई घोषणाएं
himachalNews

चमियाणा में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी कई घोषणाएं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/23 at 5:12 PM
Share

Shimla, 23 November-:ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को चमियाणा पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चमियाणा पंचायत ने अपनी जमीन को संरक्षित रखने में जो जागरूकता दिखाई है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि एक समय में चमियाणा बहुत बड़ी पंचायत होती थी और यहां का सर्वाधिक महत्वपूर्ण विकास कार्य स्थानीय अस्पताल है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रयासों से स्थापित किया जा सका। उन्होंने कहा कि यहां लगभग 2000 करोड़ रुपये तक का निवेश संभावित है, जिससे आसपास के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मंत्री ने बताया कि पंचायत के अंतर्गत आने वाली सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्का किया जाएगा। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान समय में 230 सड़क परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें से 80 को हाल ही में एफआरए की मंजूरी मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग का नया डिवीजन कसुम्पटी-भट्ठाकुफर में खोले जाने की प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए 4.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं।भट्ठाकुफर में हाल ही में सड़क धंसने की घटना पर मंत्री ने कहा कि वहां 32 मीटर नीचे टनल का निर्माण कार्य चल रहा है और यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है। सरकार ने इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए हैं और निर्देश जारी किए हैं कि जांच पूरी होने तक गड्ढे को नहीं भरा जाएगा, क्योंकि आस-पास के घरों में दरारें उभरना शुरू हो गई हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनएचएआई द्वारा बरती जा रही लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भट्ठाकुफर में कानूनगो सर्किल और नया पटवार सर्किल स्थापित करने की घोषणा की। संजौली पटवार सर्किल का नाम बदलने की प्रक्रिया भी जारी है।

घोषणाएं और उद्घाटन


छकड़ायाल में कम्युनिटी सेंटर के लिए 5 लाख रुपये और महिला मंडल मलूठी को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। मंत्री ने 1 करोड़ 14 लाख रुपये से बने नए पंचायत घर का उद्घाटन किया, जिसमें बैठक कक्ष, सभागार, तकनीकी सहायक कक्ष, पुस्तकालय आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भवन आपदा-रोधी डिजाइन पर आधारित है।इसके अलावा, 1 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बने टिपरा–जगरोटी सड़क पर 25.50 मीटर स्पैन पुल का उद्घाटन किया गया। साथ ही जलापूर्ति योजना, पशु चिकित्सालय भवन और कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

TAGGED: Shimla Panchayati Minister Anirudh Singh
Chandrika November 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा के बाद राहत..मंडी से कुल्लू तक NH मरम्मत से लेकर पुल निर्माण तक कई योजनाओं को स्वीकृति
Next Article हिमाचल में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, अगले सात दिन मौसम शुष्क रहने के आसार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?