विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: शनिवार रात को ऊना में जहां चोरों ने फिल्मी स्टाइल में एक घर को लूटा तो वहीं ऊना जिला के चिंतपूर्णी से कुछ ही दूरी पर स्थित जौडबड बाजार में सड़क किनारे एक घर में चार नकाबपोश लुटेरों ने शनिवार रात 2 बजे के करीब बुजुर्ग दंपति रिटायर मास्टर तीर्थ राम और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर उनके घर मे भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
लुटेरों ने घर में रह रहे दोनों बुजुर्गों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की मारपीट करने के बाद सोना और नकदी को लूटा और दोनों बुजुर्गों के घर से लगभग 109000 की नगदी और छह लाख के गहने और दोनों बुजुर्गों के मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। दोनों ही बुजुर्गों के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं।
मामले की पुष्टि देहरा डीएसपी विशाल वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात 2 बजे के करीब की हैं। नकाबपोश लुटेरे घर में घुसे और बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर उनसे सात लाख की लूट की जिसमें 109000 नकदी और 600000 के गहने शामिल हैं। वहीं चोरों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही हैं जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। दोनों बुजुर्गों के मोबाइल पुलिस ने कुछ दूरी पर सड़क किनारे बरामद कर लिए हैं।
