By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नाहन में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग,10 अगस्त तक होगा पंजीकरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > नाहन में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग,10 अगस्त तक होगा पंजीकरण
Uncategorized

नाहन में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग,10 अगस्त तक होगा पंजीकरण

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/28 at 1:18 PM
Share

नाहन:राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग रेलवे, बैंक परिवीक्षा अधिकारी, लिपिक, अनुभाग अधिकारी व बीमा से
संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खास खबर है। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब जिला प्रशासन सिरमौर की ओर से युवाओं को मुफ़्त कोचिंग दिलवाई जाएगी। जिला सिरमौर के जितने भी युवा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है वो कोचिंग के लिए अपना पंजीकरण 10 अगस्त तक करवा सकते है।

सिरमौर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने बताया कि राइजिंग सिरमौर क्लासेस नाम से इस विशेष पहल की शुरूआत जा रही है। इस पहल के तहत कोचिंग कक्षाओं को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो भी अभ्यर्थी कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश का इच्छुक है वह किसी भी कार्यदिवस पर अपना पंजीकरण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के कार्यालय में 10 अगस्त तक शाम 5 बजे तक करवा सकता है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का पंजीकरण निशुल्क होगा, जबकि कोचिंग कक्षाएं शुरू होने के बाद अभ्यर्थी को मात्र 200 रुपए प्रति माह बतौर मेंटेनेंस चार्ज देना होगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण के बाद 1 सितंबर से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय के हॉल में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएगी जिसके हर बैच में कम से कम 100 छात्र-छात्राओं को कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा राइजिंग सिरमौर के नाम से एक सोसाइटी का गठन किया गया है, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर, जिला पंचायत अधिकारी व परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण सदस्य होंगे।

उन्होंने बताया कि सिरमौर के दूरदराज के छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन व बायजूस कम्पनी के बीच 3 वर्षों के लिए एमओयू होगा और जिला के छात्रों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय पूरे देश में बायजूस कंपनी का कोचिंग प्रदान करने में प्रथम स्थान है जिसके चलते जिला प्रशासन ने बायजूस कंपनी को चुना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसी भी कोचिंग संस्थान से प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग लेने के लिए 80 हजार से लेकर 2 लाख तक की फीस ली जाती है। इस तरह की कक्षाओं का शुरूआत नाहन से की जाएगी जिसके बाद जिला के अन्य विकास खंडों में भी कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

admin July 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उपचुनाव जनता के गुस्से का ट्रेलर, विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को दिखाएगी आक्रोश की पूरी फ़िल्म: राजेंद्र राणा
Next Article शक्तिपीठ श्री नैना देवी श्रावण अष्टमी नवरात्रि मेले का भव्य आगाज़,हजारों श्रद्धालुओं पहुंचे दर्शनों के लिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद! भाजपा नेताओं ने डीसी शिमला के सामने की नारेबाज़ी किया घेराव

Ago

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?