विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): दीपावली के अवसर पर शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार को हर साल की तरह इस साल भी रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया हैं। जालंधर पंजाब के एक श्रद्धालु की ओर से मंदिर की सजावट का कार्य करवाया गया हैं। मंदिर की सजावट में इस्तेमाल होने वाले फूल देश और विदेश से भी मंगवाए गए हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर फूलों की सजावट से शुभ दीपावली लिखा हुआ है और मंदिर के गर्भ गृह के ऊपर फूलों से ही माता रानी की पिंडी तैयार की गई है जो कि देखने में बड़ी ही मनमोहक लग रही हैं।
सजावट में कई किस्म के फूलों का इस्तेमाल किया गया है और मंदिर के चारों तरफ भी सुंदर सजावट की गई हैं जो मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का भी मन मोह रही हैं। मंदिर अधिकारी अजय सिंह मंडयाल और वित्त एवं लेखा अधिकारी कुलदीप शर्मा ने दिवाली के उपलक्ष्य पर माता रानी के सभी भक्तों को बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर माता रानी सभी को सुख समृद्धि दे और सभी की मनोकामना पूरी करें। दीपावली के अवसर पर कई श्रद्धालु व स्थानीय लोग मंदिर में माता रानी के दर्शन करके हाजिरी लगा रहे हैं।
