चम्बा:मंजूर पठान (TSN)-पशु पालन से जुड़े लोगों के लिए सरकार द्वारा बेहतरीन पहल की गई है,अब पशु के बीमार होने पर पशु पालक को घर द्वारा सुविधा मिलेगी.इसके लिए हेल्प लाइन जारी की गई है.जिसके एक काल से मोबाइल वेटनरी यूनिट पशु पालक के घर पहुंचेगा.जिसमे एक डाक्टर और फार्मासिस्ट शामिल होगा जो बीमार पशु का इलाज करेगा इसके लिए चार यूनिट चार ब्लॉक में स्थापित की है.
बता दें कि चंबा जिला के तीसा भटियात भरमौर और मेहला ब्लॉक शामिल है.हेल्प लाइन नंबर 1962 पर कोई भी व्यक्ति अपने पशु के बीमार होने पर सरकार की इस सेवा का लाभ उठा सकता है.अक्सर पशुओं के बीमार होने पर वेटनरी के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब यह सुविधा घर द्वारा मिलेगी ।वहीं दूसरी और पशु पालन विभाग के उप निदेशक मुंशी कपूर का कहना है की सरकार द्वारा 1962 हेल्प लाइन जारी की है.जिसमे मोबाइल वेटनरी यूनिट के मध्यम से कोई भी पशु पालक अपने पशु की जानकारी हेल्प लाइन में दे सकता है,उसके बाद यह यूनिट उसके घर द्वारा पहुंच कर सुविधा उपलब्ध करवाएगी ।
