सोलन:भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-सोलन शहर के रबौण क्षेत्र में सोमवार की रात को डरा देने वाली घटना सामने आई है. किसी अनजान व्यक्ति द्वारा घर में आग ल*गा दी गई।यदि परिवार के लोग समय रहते नहीं जागते तो बड़ा हा*दसा भी हो सकता था ।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि करीब 1:57 पर एक अनजान व्यक्ति रबौण क्षेत्र में रहने वाले आदेश बंगा के घर के बाहर आया.यह व्यक्ति घर के मुख्य दरवाजे पर आ*ग लगाकर भाग गया.यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुई है.परिवार के लोगों को जब अंदर घुटन महसूस हुई तो उन्होंने खिड़की से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।इस घटना के दौरान घर में आदेश बंगा उनकी पत्नी बबीता बंगा व उनका बेटा 8 वर्षीय बेटा शिवांश मौजूद था।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
