विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: 19 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक चिंतपूर्णी पुराना बस स्टैंड से लेकर नया बस स्टैंड तक किसी भी तरह के वाहन चालक को गाड़ी लेकर इस रोड पर जाने की पूर्ण पाबंदी होगी। यह रोड मरम्मत कार्य के चलते बंद रखा जाएगा। इसे लेकर आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए है।
जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने बताया कि नया बस स्टैंड से लेकर पुराना बस स्टैंड तक के रोड की रिपेयर करने के लिए 8 दिनों तक रोड को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताते चलें की चिंतपूर्णी नया बस स्टैंड से लेकर पुराना बस स्टैंड तक रोड की हालत काफी खस्ता है क्योंकि सीवरेज,ऑडियो वीडियो प्रोजेक्ट और पानी की पाइपों को डालने के चलते रोड को उखाड़ा गया था।
उन्होंने बताया कि यह आदेश जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत धारा 115 और 116 के तहत जारी किए हैं। इन आदेशों की कॉपी पीडब्ल्यूडी विभाग ऊना, एसडीएम अंब,मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को जारी कर दी गई है।
