मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत एचएएस सहित विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए बीते रविवार को प्रदेशभर में परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा के पेपर में कई गलतियां पाई गई है। मंडी के एचएएस परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्हें सीरीज भी गलत आंबटित की गई और कई प्रश्नों में ऑप्शन ई तक दिए गए थे, जबकि ऑप्शन डी तक ही होते है। परीक्षार्थियों ने दोबारा परीक्षा लेने की मांग की है।
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत एचएएस सहित विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए बीते रविवार को प्रदेशभर में परीक्षा आयोजित हुई। हालांकि इस परीक्षा के लिए 40021 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से करीब 50 प्रतिशत उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। 2 सत्रों में यह परीक्षा आयोजित हुई। इसके तहत पहले पेपर में 20151 उम्मीदवार बैठे। जबकि दूसरे पेपर में संख्या कम होकर 19609 रही।
कुल मिलाकर प्रदेशभर में बने 131 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई। बिते रविवार हुई इस परीक्षा के प्रश्न पत्रो में कई तरह की गलियां पाई गई है। परीक्षार्थियों का कहना है कि एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के पपेर 2 में काफी गलतियां पाई गई है। पूरे पपेर में 15 प्रश्न गलत है। इसमें कई प्रश्न अंग्रेजी में सही थे तो हिंदी में गलत थे इतना ही नहीं। प्रश्न कई परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को सी और डी सरीज भी गलत दी गई थी। कई सवालों में ऑप्शन ई तक दिए गए थे जबकि ऑप्शन डी तक ही होते है। परीक्षार्थियों में फिर से परीक्षा लेने का आग्रह किया है।
