संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की पंचायत सुलयाली के वार्ड बारडी में केंद्र सरकार की मनरेगा स्कीम के तहत फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नूरपुर विकास खंड अधिकारी सुषमा देवी ने पहला पौधा लगा कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पंचायत प्रधान ,उप प्रधान,पंचायत सदस्य भी शमिल रहे। इस स्कीम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देना हैं।
नूरपुर विकास खंड अधिकारी सुषमा देवी ने कहा कि मनरेगा केंद्र सरकार के माध्यम से गांवों के लोगों को रोजगार देने के लिए चलाईं गई स्कीम हैं। इस स्कीम के दो फायदे हैं, एक तो गांव में रोजगार मिलेगा और दूसरा यह स्थाई रुप से होगा। उन्होंने कहा कि वेइस पंचायत ने यह एक बेहतरीन कदम उठाया हैं। गांवों में जिन लोगों ने बंदरों और आवारा पशुओं की वजह से खेती छोड़ दी या जमीन बंजर है उन सब के लिए यह बहुत कारगर रहेगा और रोजगार का साधन बनेगा ।
पंचायत प्रधान सुनील कुमार लब्लू ने कहा कि शुक्रवार को हमारी पंचायत में बीडीओ नूरपुर की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। इसमें सबसे पहला पौधा बीडीओ से लगवाया गया। इस पौधारोपण से जिन लोगों ने बंदरों और आवारा जानवरों की वजह से खेती-बाड़ी करना छोड़ दी है उन्हें इस नींबू प्रजाति के पौधों से उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी और उन्हें एक रोजगार भी मिल जाएगा ।
