कुल्लू:चन्द्रिका(TSN)-आने वाले समय में हिमाचल में सड़कों, फ़ोर लेन,सुरंगों और पुलों का जाल बिछने वाला है। यह नरेन्द्र मोदी की गारंटी हैं,जिसे हम लोगों के बीच हमारे हाईवे मैन नितिन गडकरी ने स्वयं दी हैं।जिला कुल्लू के आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित भाजपा रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में विकास की रफ़्तार नहीं रुकने वाली हैं।आने वाले समय में हिमाचल में एक लाख करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं चल रही होंगी।
हिमाचल नहीं थमेंगी विकास की रफ़्तार,अबकी बार चार सौ पार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज चंडीगढ़ से मंडी और शिमला पहुँचने में तीन घंटे से कम समय लगता है। चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में 5 घंटे का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय फ़ोरलेन को बड़े पैमाने पर नुक़सान हुआ। नितिन गडकरी स्वयं हिमाचल आए और उन्होंने हवाई मार्ग से लेकर सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सभी सड़कों को जल्दी से जल्दी सही करने के निर्देश दिये। रिकॉर्ड समय में सड़कें सही हुईं। हिमाचल के हाईवे से लगती सड़कों को एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी लिंक रोड और पुलों को भी सही करवाने की जिम्मेदारी भी नितिन गडकरी ने ली। जिसकी वजह से आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को बहुत राहत मिली।जयराम ठाकुर ने कहा कि नितिन गडकरी ने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को चार सौ करोड़ रुपये का सीआरएफ़ फण्ड भी दिया। जिससे हिमाचल सरकार के अन्तर्गत आने वाली सड़कों की मरम्मत की जा सके। हाल ही में कीर्तपुर-मनाली,शिमला-मटौर फ़ोर लेन पर काम चला हुआ है।अटल टनल के साथ साथ हिमाचल में कई किलोमीटर लंबी टनल्स का जाल बिछ रहा है। आने वाले समय में यह काम और तेज गति से होने वाला है।
