By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रियंका गांधी बोली…आपदा में आए नहीं, चुनाव में धर्म पर भड़काऊ भाषण देकर वोट मांग कर चले गए मोदी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रियंका गांधी बोली…आपदा में आए नहीं, चुनाव में धर्म पर भड़काऊ भाषण देकर वोट मांग कर चले गए मोदी
himachalpolitical

प्रियंका गांधी बोली…आपदा में आए नहीं, चुनाव में धर्म पर भड़काऊ भाषण देकर वोट मांग कर चले गए मोदी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/05/29 at 8:01 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में आयोजित जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के समय पीएम मोदी एक बार भी हिमाचल नहीं आए। लेकिन चुनावों में जरूर पीएम मोदी हिमाचल आए और धर्म पर भड़काऊ भाषण देकर वोट मांग कर चले गए।

भाजपा ने धनबल के दम पर प्रदेश सरकार को गिराने किया असफल प्रयास

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आते ही भाजपा धर्म और जाति के नाम पर भड़का कर वोट मांगने का कार्य करती है। इन चुनावों में भी पीएम मोदी और इनके नेताओं ने यही रणनीति अपनाई हुई हैं। ताकि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार को जनता ने चुना है।लेकिन प्रधानमंत्री और अमित शाह ने धनबल के दम पर सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस तरह के हथकड़े अपना कर लोकतंत्र की ह*त्या की जा रही है।विधायकों को खरीद कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। किसी विधायक को 50 तो किसी को 100 करोड़ में खरीदा जा रहा है। विधायकों को चोरों की तरह होटल में छिपाया जा रहा है। देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है और यह देश के लिए खतरे की घंटी है।

TAGGED: Mandi Congress rally
Chandrika May 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पवन खेड़ा बोले…देश में परिवर्तन की लहर, इंडिया गठबन्धन बना रहा सरकार,पीएम मोदी को आराम की जरुरत
Next Article गडकरी ने दी है एक लाख करोड़ रुपये के सड़कों की गारंटी : जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भीषण गर्मी के बीच चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दर्शन के लिए घंटों इंतजार

Ago

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, पंजाब का युवक 16.41 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Ago

आईटीआई राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सोलन ने जीती ओवरऑल स्पोर्ट्स ट्रॉफी, शिमला बना सांस्कृतिक चैंपियन

Ago

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : डॉ. राजीव बिंदल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?