संजु चौधरी, शिमला: शिमला के मिडल बाजार में मंगलवार देर शाम हिमाचली रसोई रेस्टोरेंट में हुए जोरदार धमा+के में एक व्यक्ति की मौ+त हो गई है जबकि 13 अन्य घायलों का उपचार आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा हैं। वहीं पुलिस की ओर से प्रारंभिक जांच में इस धमा+के की वजह गैस रिसाव का होना बताया जा रहा हैं। यह धमा+का इतना जोरदार था कि आसपास मिडल बाजार व मॉल रोड की कई दुकानों को क्षति पहुंची है शीशे व दरवाजे टूट गए हैं। पुलिस ने एरिया को खाली करवा लिया है और विस्फोट किस वजह से हुआ इसकी जांच अभी भी जारी हैं।
डीजीपी संजय कुंडू ने मौके पर बताया कि मंगलवार शाम सवा सात बजे के करीब यह धमा+का हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई हैं। धमा+का किस वजह से हुआ इसकी जांच चल रही हैं। शुरुआती जांच में यही पता चल पाया है कि गैस रिसाव से वैक्यूम से यह धमा+का हुआ हैं। एरिया को पुलिस ने खाली करवा लिया है। लोगों को भी इस एरिया में आने से रोका जा रहा हैं। जांच की जा रही है जिसके बाद ही धमा+के की असली वजह सामने निकलकर आएगी।
