विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित हुए असुज नवरात्रि मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी के भक्तों ने लाखों रुपए का चढ़ावा मां के दरबार में अर्पित किया है। मंदिर न्यास से मिली जानकारी के अनुसार असुज नवरात्रि में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए ओर 83,43,562 रुपए से अधिक का चढ़ावा दान पात्रों में माता के दरबार में अर्पित किया है। इसके अलावा मंदिर के लंगर के लिए 7,45,850 रुपए अर्पित किए गए है।
वहीं अगर सोने,चांदी की बात की 127 ग्राम सोना और 8 किलो 436ग्राम चांदी भी श्रद्धालुओं ने माता रानी को अर्पित की है। वहीं 1 दिन में सबसे अधिक चढ़ावा 11 लाख 92 हजार 264 रुपए रहा जो कि 26 तारीख को मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता रानी को अर्पित किया था। वहीं 29 सितंबर को सबसे कम 6 लाख 49 हजार 909 रुपए का चढ़ावा ही मंदिर में चढ़ाया गया। इसके अलावा विदेशी मुद्रा में कनाडा की 410 डॉलर, यूएसए के 314,यूरोप के 15,ऑस्ट्रेलिया के 525,न्यूजीलैंड के 50,इंग्लैंड के50 ओर कुवैत की 2 मुद्राएं प्राप्त हुई हैं।
बता दें कि 2021 में 7 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक चले असुज नवरात्रि में मंदिर न्यास को 62 लाख11 हजार 897 रुपए का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी को 100 ग्राम सोना और 4 किलो 945 ग्राम चांदी भी अर्पित की गई है। 8 दिन के नवरात्रि मेले के दौरान 92 हजार 478 श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन किए। इसके अलावा मंदिर न्यास को लंगर के लिए श्रद्धालुओं की ओर से 618600 रुपए दान किए गए। वहीं हवन कुंड की पर्ची के रूप में 501 रुपए प्राप्त हुए।
मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया के बीते वर्ष चिंतपूर्णी में असुज नवरात्रि का आयोजन सफल पूर्वक रहा था। नवरात्रि के दौरान 92478 श्रद्धालुओं ने माता रानी को 6211897 रुपए का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ था।
