विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बुधवार को शाम 6 बजे के करीब हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। विजयदशमी के शुभ दिन के मौके पर उन्होंने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई। उनके साथ जसवां प्रागपुर विधानसभा से कैप्टन संजय पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं देेहरा संगठन जिला के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुंदन गर्ग भी उपस्थित रहे। चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत देहरा संगठन जिला के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने उन्हें माता का सरोपा और फोटो भेंट स्वरूप दी।
दर्शनों के बाद उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन उन्हें मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने का मौका मिला है। विश्व कल्याण और विश्व में शांति हो ऐसी वह मां से प्रार्थना करते हैं। नवरात्र में वह देवी दर्शनों को हिमाचल आए है और यहां पर देवी दर्शन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना कर रहे है। मां की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे यही उनकी कामना है।
