नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को हाटी का दर्जा देने के लिए राज्यसभा में प्रस्तुत किए बिल पर मोहर लग गई है,जिसके बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है । नाहन में रहने वाले गिरिपार क्षेत्र के लोग आज चौगान मैदान में एकत्रित हुए औऱ यहां जमकर केंद्र सरकार का आभार जताते हुए नृत्य पेश कर जश्न मनाया । दशकों पुरानी गिरिपार क्षेत्र को हाटी का दर्जा देने की मांग को लेकर केंद्रीय हाटी समिति प्रयासरत थी, लेकिन सभी सरकारों से क्षेत्र के लाखों लोगों को निराशा ही हाथ लगी थी । लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार ने क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया हैं ।
दशकों पुरानी मांग चढ़ी सिरे, गिरिपार के लोगों में खासा उत्साह
केंद्रीय हाटी समिति के सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने नाहन मे मीडिया से रूबरू होते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दर्शकों से क्षेत्र के लोग अपनी इस मांग को लेकर सभी सरकारों व नेताओं के आगे नतमस्तक होते आए, लेकिन आज केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार ने लाखों लोगों की इस मांग पर मोहर लगाई है उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय हाटी समिति के सदस्य गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे तो उन्होंने उसी समय क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त कर दिया था कि वह इस मांग को अवश्य पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की करनी और कथनी एक है जो देश के प्रधानमंत्री या फिर गृहमंत्री बोलते हैं वह करके दिखाते हैं । आज देश बुलंदियों पर है उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को हाटी का दर्जा देने को लेकर पेश किए राज्यसभा में बिल पर मोहर लगने के बाद क्षेत्र के लोगों में जश्न का माहौल है उन्होंने कहा कि वह भाजपा सरकार के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत जिला के भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस मांग को केंद्र के समक्ष केंद्रीय हाटी समिति के साथ मिलकर पुरजोर उठाया और इस मांग को पूरा करते हुए मोहर लगाई है।
