अनिल कुमार,किन्नौर:किन्नौर जिला मे लगातार दो दिन मौसम खराब होने के बाद सोमवार शाम तक बर्फबारी हुई हैं। इस बर्फबारी से जिला का जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ हैं। ऐसे में जिला के कई नदी नालों में ग्लेशियर गिरने की सूचना मिली हैं। अधिक बर्फबारी के चलते जिला के पूर्बनी गांव के समीप एक नाले में ग्लेशियर गिरा हैं। तो सांगला सड़क संपर्क मार्ग समीप नाले में भी गलेशियर गिरा जिसके चलते दोनों स्थानों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ था जिसे प्रशासन ने आज पूरी तरह बहाल किया हैं। अभी भी दोनों इलाकों के पहाड़ियों पर बर्फ की सफ़ेद धूल उड़ रही है जो दोबारा ग्लेशियर गिरने के संकेत दे रहे हैं।
जिला के पूर्बनी समीप नाले में ग्लेशियर गिरने के चलते पूर्बनी सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ था जिसे प्रशासन ने मशीनों की सहायता से सड़क से गलेशियर के कठोर बर्फ हटाकर सड़क को फिलहाल बहाल किया हैं। वहीं दूसरी ओर सांगला सड़क मार्ग पर भी नाले से गिरे ग्लेशियर ने सड़क को अवरुद्ध किया जिसे प्रशासन ने बहाल किया हैं। इन दोनों इलाकों की पहाड़ियों पर बर्फ की उढ़ती धूल अभी भी ग्लेशियर के खतरे का संकेत दे रही हैं, ऐसे में प्रशासन ने लोगों को पूर्बनी व सांगला की ओर ध्यानपूर्वक सफर करने का आग्रह किया हैं ताकि किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
किन्नौर प्रशासन ने पर्यटकों से ख़ासकर आग्रह किया है कि बर्फबारी के बाद किन्नौर जिला की ओर पर्यटक आ रहे हैं, ऐसे में जिला मे ज़ब तक सड़के बहाल नहीं हो जाती और बर्फ सड़को से नहीं हट जाती तबतक जिला के पर्यटन क्षेत्रों की ओर जाने से सख्त मनाही की है ताकि पर्यटकों के जानमाल का नुकसान न हो।
