बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर की एसआईयू टीम ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए एक बार फिर से नशे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।
एसआईयू की टीम गश्त करते हुए जब डीयारा सेक्टर की ओर जा रहे थे , तो कमेटी गेट के पास एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने व्यक्ति को वंही धरदबोच लिया और सड़क किनारे फैंके लिफाफे को जब उठाया और चेक किया गया तो उसमें चिट्टा पाया गया । जब उसका वजन किया गया तो 9.48 ग्राम चिट्टा पाया गया। चिट्टे का कारोबार करने वाले व्यक्ति की पहचान भूपेंद्र सिंह गाँव सीस भुंतर कुल्लू के रूप मे हुईं है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कारवाई जारी है ।
डीएसपी राज कुमार ने बताया लगातार पुलिस टीम का अभियान नशे को खत्म करने कें लिए चलाया हुआ है । नशे के कारोबार करने वालों को पकड़ा जा रहा है । वंही देर शाम को पुलिस की टीम को एक ओर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ओर डियारा सेक्टर के पास एक व्यक्ति को 9.48 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया है ।
