शिमला: हिमाचल में हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। राजधानी शिमला के जुबड़हट्टी एयरपोर्ट में दिल्ली-शिमला उड़ान का ट्रायल सफल रहा। अब केंद्रीय नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उड़ानों की मंजूरी लेने के बाद यह सेवा 26 सितंबर से शुरू की जाएगी। 48 सीटर एटीआर विमान से यात्रियों को दिल्ली-शिमला और शिमला-दिल्ली की सेवाएं मिलेंगी।
विमान की 50 फीसदी सीटें 50 फीसदी उपदान दरों पर मिलेंगी। शिमला-दिल्ली का बिना उपदान का किराया 5,000 रहेगा। जबकि उपदान वाली सीटों का किराया 2,500 रुपए प्रति रखा गया है। फ्रांस की कंपनी एलायंस एयर का नया विमान एयर रूट में यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेगा। बता दें कि साल 2020 के बाद शिमला-दिल्ली की हवाई उड़ानें बंद थी और अब इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।
