अरविंदर सिंह, हमीरपुर: नादौन विधानसभा क्षेत्र में गत दिनों फैले आंत्रशोथ के मामले में सरकार ने अपनी गंभीरता दिखाई हैं। एक ओर जहां मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आंत्रशोथ ग्रसित क्षेत्रों का दौरा किया था तो वहीं बुधवार को इस मामले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हमीरपुर पहुंचकर हमीरपुर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्तिथि का पूर्ण जायजा लिया।
बैठक के दौरान उन्होंने जल शक्ति विभाग को दूषित पेयजल योजना के साथ ट्रीटमेंट प्लांट तैयार करने के आदेश दिए और कहा कि 1 सप्ताह के भीतर टेंडर लगाकर 31 मार्च से पहले इसे पूरा किया जाए। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आंत्रशोथ फैलने वाले इलाकों में ओर अधिक स्वास्थ्य टीमें भेजने के आदेश दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माना कि क्षेत्र में आंत्रशोथ फैलने का प्रमुख कारण पेयजल स्कीम में दूषित पानी का पहुंचना हैं। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बरती गई हैं, यह सरकार मानती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प हैं और इस तरह की घटना दोबारा ना हो उसको लेकर प्लान तैयार किया जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग की पेयजल स्कीमों के नजदीक किसी भी तरह का खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि स्कीम के नजदीक खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाए जिसकी जिम्मेवारी स्कीम के एसडीओ व जेई की होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध रूप से हो रहे खनन के खिलाफ हैं और जल शक्ति विभाग की स्कीमों के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग के पुलों के नजदीक भी खनन पर कार्रवाई की जाएगी
