By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बंजार में पेड़ों की अंधाधुंध कटान में सरकार और माफिया साथ- साथ : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बंजार में पेड़ों की अंधाधुंध कटान में सरकार और माफिया साथ- साथ : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

बंजार में पेड़ों की अंधाधुंध कटान में सरकार और माफिया साथ- साथ : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/17 at 7:57 PM
Share

शिमला,17 अगस्त (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बंज़ार में सैकड़ों की संख्या में हरे पेड़ों को काटने में मामले में सरकारी संरक्षण का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर तरह के माफिया सक्रिय हैं लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। एक तरफ़ देश में वनाच्छादित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अभियान चला रही हैं. दूसरी तरफ़ प्रकृति प्रदत्त जीवन देने वाले हरे-भरे पेड़ हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में काटे और बेचे जा रहे हैं। बार-बार स्थानीय लोगों द्वारा आवाज़ उठाने के बाद भी वन विभाग और प्रशासन अनजान बना हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आम लोगों के अलावा स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी के बार-बार आवाज़ उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह साफ़ है कि वन माफिया पर सरकार में बैठे ताकतवर लोगों का हाथ है। इसलिए यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। मुख्यमंत्री यह बताएं कि इस तरह से माफिया को संरक्षण कौन दे रहा है। जो लोग इस खेल में शामिल हैं उन पर क्या कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री बताएं वन-माफिया को कौन दे रहा है संरक्षण, कैसे कट रहे हैं हरे पेड़

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन में माफिया राज चल रहा है क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। खनन माफिया से लेकर, स्क्रैप माफिया और वन माफिया का बोलबाला है। कभी स्क्रैप माफिया दिन दहाड़े गोली चला देता है, खनन माफिया पुलिस टीम पर हमला कर देता है तो वन माफिया वन विभाग की टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करता है। हिमाचल प्रदेश वन निगम द्वारा एक ठेकेदार को सिराज डिवीज़न में आने वाले शुराग शिल्ह के जंगलों में सूखी लकड़ियां इकट्ठा करने का काम मिला था। लेकिन ठेकेदार द्वारा सूखे और उखड़े पेड़ों की कटान करने के बजाय हरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटान की गई। इसके लिए कश्मीर से ख़ास श्रमिक बुलाए गए। यह सब प्रशासन की निगरानी में हुआ। डिमर-चाहड़ी के गोदाम में पांच से छः हज़ार से ज़्यादा हरे पेड़ों के स्लीपर पड़े हुए हैं लेकिन ज़िम्मेदार आंखे बंद कर बैठे हैं। इस तरह के खुल हो रहे खेल में कौन-कौन शामिल हैं और उन्हें किस-किस का संरक्षण प्राप्त हो है। यह प्रदेश के सामने आना चाहिए। यह घटना बहुत गंभीर हैं और इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई की गई है, उसके बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के लोगों को बताना चाहिए।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika August 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बंगाल में सरकार आरोपियों के साथ और पूरा इंडी गठबंधन सरकार के साथ : जयराम ठाकुर
Next Article जाइका वानिकी परियोजना ने देमुल गांव को दी थ्रेशिंग मशीनों की सौगात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?