By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लंपी वायरस की रोकथाम करने में सरकार नाकाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > लंपी वायरस की रोकथाम करने में सरकार नाकाम
healthhimachal

लंपी वायरस की रोकथाम करने में सरकार नाकाम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/22 at 1:44 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में लंपी रोग के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है और इसकी चपेट में सबसे ज्यादा दुधारू पशु आ रहे है। प्रदेश की सड़कों पर आवारा और बेसहारा घूमने के लिए छोड़े गए पशु भी अब इस वायरस की चपेट में आ रहे है ओर उनकी मौत हो रही है । ऐसे में अब कांग्रेस की ओर से लंपी वायरस की रोकथाम के लिए सही कदम ना उठाने के आरोप सरकार पर लगाए जा रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि प्रगतिशील हिमाचल के नाम पर सरकार अपने प्रचार के लिए करोड़ों की राशि उड़ा रही है लेकिन गाय और गोवंश में विकराल रूप लेती जा रही लंपी बीमारी को रोकने के लिए कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि किसानों को अपने स्तर पर ही इस बीमारी से लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। हालत यह है कि प्रतिदिन अनेक पशु बिना इलाज के तड़प तड़प कर प्राण त्याग रहे है। महाजन ने कहा कि जिला कांगड़ा के साथ-साथ नूरपुर क्षेत्र में भी उक्त बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीमारी से किसान बहुत परेशान है और बहुत से दुधारू पशु प्रतिदिन तड़प तड़प कर अपनी जान दे रहे है जिससे किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

महाजन ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार आठ विदेशी चीतों को लाने के लिए तो करोड़ों खर्च कर दिए है लेकिन गाय और गोवंश के संरक्षण के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई डबल ईंजन की सरकार अब उक्त वंश की सुध नहीं ले रही इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। महाजन ने कहा कि विगत वर्ष भी पशुओं में खुर मुह की भयंकर बीमारी फैली थी जिसमें हजारों की तादाद में पशुधन की मृत्यु हुई थी और किसानों को करोडों का नुकसान हुआ था लेकिन सरकार ने न तो तब पशुपालकों को किसी प्रकार की मदद की थी और न ही अब मृत पशुओं का कोई मुआवजा देने की जहमत उठाई है बल्कि कोरी घोषणाऐं की जा रही है।

महाजन ने कहा कि अधिकतर किसानों ने बैंकों से कर्ज लेकर दुधारू गायें खरीदी है। ऐसे मृत पशुओं के मालिकों का सरकार पूरा कर्ज माफ करे। उन्होंने कहा कि अब सरकार को अपनी कुंभकर्णी निद्रा से जागकर पशुओं में फैली उक्त महामारी की रोकथाम के लिए शीघ्र उचित कदम उठाने होंगें।

TAGGED: himachal, lumpi virus
admin September 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दुधली में बीएसएनएन की भारत फाइबर सर्विस शुरू, तीन पंचायतों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा
Next Article हिमाचल में 40 साल बाद देखा जेएंडके में पाया जाने वाला पक्षी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?