भावना, शिमला, शिमला के साथ लगती कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों ने अब नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिलेगा। बीएसएनएल की ओर से भारत फाइबर सर्विस के तहत दुधली कमयाना में न्यू ओएल टी सेवा शुरू की है जिसके तहत तीन पंचायतों
को बेहतर इंटरनेट सेवा मिलेगी।
बीएसएनएल शिमला के एजीएम हिम्मत सिंह ने दुधली कमयाना में बीडीसी वाईस चेयरमैन मशोबरा विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में न्यू ओएलटीई बीएसएनएल (भारत फाइबर सर्विस) का शिमला के लोगों की सुविधा के लिए लोकपर्ण किया। इस दौरान विभाग के एसडीओ दिनेश कुमार शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, भवन मालिक लेखराज वर्मा, बृज लाल और राजेश धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सेवा के लिए भवन मालिक लेखराज ने निःशुल अपना भवन दिया है।
बीएसएनएल के अधिकारी मोहन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नेटर्वक की काफी समस्या थी और इंटरनेट की भी ज्यादा स्पीड लोगों को नहीं मिल पा रही थी।स्थानीय लोगों और विधायक अनिरुद्ध सिंह की ओर से यह आग्रह किया गया था जिसके बाद यहां पर भारत फाइबर सर्विस के तहत न्यू ओएल टी सेवा शुरू की गई है जिससे यहां की तीन पंचायतों को फायदा होगा।
स्थानीय विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इस सेवा के शुरू करने के लिए बीएसएनल का आभार जताया और कहा कि दूर दराज की पंचायतों में नेटर्वक की काफी ज्यादा दिक्कत है और खास कर इंटरनेट नहीं चलता था। बीएसएनएल से आग्रह किया गया जिसके तहत दुधली पंचायत में फाइबर सेवा शुरू की गई है जिससे इस क्षेत्र में लोगों को नेटर्वक की समस्या से छुटकारा मिल गया है।
