संजीव महाजन,नूरपूर: ज्वाली विधानसभा के दिव्यांग भवन कथोली में रविवार को तहसील कल्याण अधिकारी विपुल कुमार की अगुवाई में दिव्यांग जनों के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांग कल्याण संघ के जिला प्रधान कर्म चंद, उतम चंद, पवन कुमार, सचिव ओम प्रकाश सल्हाकार और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
तहसील कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने सभी दिव्यांग जनों को सरकार की ओर से चलाई गई समाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं शिविर में मौजूद सभी लोगों की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया, जितने भी दिव्यांग जन यहां आए थे सब ने विपुल कुमार का इस जानकारी को मुहैया करवाने को लेकर धन्यवाद किया।
