संजीव महाजन,नूरपूर: आपदा के समय किस तरह से अपना ओर दूसरों का बचाव किया जा सकता हैं इसके बारे छात्रों को जागरूक करने के लिए नूरपुर शिक्षा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसूर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुंद्रा की अध्यक्षता में करवाई गई।
इस मॉक ड्रिल में स्कूल के सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन समिति इंचार्ज रूपेश डडवाल ने स्कूली बच्चों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे जागरूक किया। मॉक ड्रिल में सभी टीमों की कार्यकुशलता को देखा गया। इस दौरान एक काल्पनिक भूकंप का माहौल बनाया गया और विद्यार्थियों को सही तरीके से सुरक्षित स्थान पर लाया गया और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने संबंधी जानकारी भी दी गई।
