बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- फोरलेन-रेलवे निर्माण कार्यो में सरकारी मापदंड़ो की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही और स्थानीय प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है | यह बात शनिवार को श्री नैना देवी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्वारघाट में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर ने कही | बैठक में स्वारघाट क्षेत्र के सैंकड़ो बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया | विकास ठाकुर ने कहा कि फोरलेन-रेलवे निर्माण कार्यो में लगी कम्पनियों द्वारा सारा मलबा गोबिंद सागर झील में डम्प किया जा रहा है | इन कार्यो में लगी कम्पनीयो द्वारा बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दिया गया। जबकि यहाँ पर हजारो लोग बेरोजगार बैठे है, जो रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकते है | वहीं उन्होंने कहा कि कमर्शियल कार्यो में टैक्सीयां लगनी चाहिए लेकिन इन सभी प्रोजेक्टो में प्राइवेट गाड़ियां लगाई गई है जिससे सरकार को करोड़ो रूपये का चुना लग रहा है |
विकास ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ये सब बातें मुख्यमंत्री सुक्खू के संज्ञान में लाई है और उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा है कि प्रदेश में इस तरह की लूटखसूट बिलकुल नहीं चलेगी | विकास ठाकुर ने कहा कि आज से फोरलेन-रेलवे के सभी कार्य बंद करवाए जा रहे है और जब तक ये कंपनियां सरकारी मापदण्डो के अनुरूप कार्य नहीं करेगी तब तक कार्य बंद रखे जायेंगे | शनिवार को विकास ठाकुर ने अपने साथियों, बेरोजगार युवाओं सहित थापना और जकातखाना में फोरलेन-रेलवे के कार्य बंद करवाए है |
