सोलन: योगेश शर्मा- नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में हर साल की तरह इस बार भी सैलानियों का आना शुरू हो चुका है। शनिवार को भी हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु में पर्यटकों की गाड़ियां भारी मात्रा में हिमाचल आने से जाम जैसी स्थिति बन चुकी है। भारी मात्रा में इस बार भी पर्यटकों के हिमाचल प्रदेश में आने की संभावना जताई गई है। डीएसपी परमाणु प्रणव का कहना है कि 4 बजे तक बाहरी राज्यों की करीब 12 से 15000 गाड़ियां हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है । ऐसे में जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो रही है , लेकिन सोलन पुलिस इसको लेकर अलर्ट है।
चप्पे-चप्पे पर सोलन पुलिस तैनात
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में जाम जैसी स्थिति भी इसको लेकर बनती है । वही इसको लेकर एनएच पर सोलन पुलिस भी अलर्ट दिखाई दे रही है। पर्यटक जाम जैसी स्थिति से परेशान ना हो इसको लेकर भी पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह नाके भी लगाए गए हैं।
