By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल के युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी सरकार : डिप्टी सीएम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल के युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी सरकार : डिप्टी सीएम
himachalNews

हिमाचल के युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी सरकार : डिप्टी सीएम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/27 at 5:31 PM
Share

Shimla, Rakesh-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित, कानूनी और भरोसेमंद माध्यमों से रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार स्वयं युवाओं को विदेश भेजने की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाएगी, ताकि किसी भी युवा को ठगी, धोखे या असुरक्षा का सामना न करना पड़े।

मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को पालकवाह में आयोजित राज्यस्तरीय ‘ओवरसीज़ रिक्रूटमेंट ड्राइव’ के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह कार्यक्रम श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज़ प्लेसमेंट विभाग और राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HIMSWAN) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और यह पहल ‘हर युवा को हुनर, हर हुनर को अवसर’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत विदेशों में उपलब्ध विभिन्न ट्रेडों में नौकरियों की मांग के अनुसार युवाओं का चयन किया जाएगा, ताकि कौशल और अवसर का समन्वय सुनिश्चित हो सके।

पालकवाह में आयोजित ड्राइव में ट्रेलर चालक के 100 पदों के लिए प्रदेशभर से 457 युवाओं ने भाग लिया। अभ्यर्थियों की अंग्रेज़ी दक्षता और ड्राइविंग कौशल का परीक्षण पालकवाह सभागार और कांगड़ मैदान में किया गया। चयनित उम्मीदवारों को दुबई के जेबेल अली पोर्ट में नियुक्ति मिलेगी, जहाँ उन्हें 2,250 यूएई दिरहम (लगभग 52,000 रुपये) मासिक वेतन के साथ आवास, ओवरटाइम और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से चार चयनित युवाओं को प्रोविजनल ऑफर लेटर भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कई मामले सामने आए थे, जहाँ लोगों को विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगा गया। अब प्रदेश सरकार ने तय किया है कि युवाओं को सुरक्षित, सस्ता और कानूनी माध्यम से विदेश भेजा जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने विभाग को इस अभियान को और विस्तारित करने के निर्देश दिए और युवाओं से ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने तथा डेटा सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से रोजगार कार्यालयों की कार्यप्रणाली में नवाचार आएगा और युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी

TAGGED: UNA deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika October 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी में खड़ी बस बनी परेशानी का कारण, पुलिस ने तेजी से बहाल किया ट्रैफिक
Next Article अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?