शिमला: नवरात्रों पर यात्रियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। हिमाचल पथ परिवहन (एचआरटीसी) की 11 नई वोल्वो बसें शिमला पहुंचने वाली हैं। बता दें कि 4 अक्तूबर को बसें शिमला पहुंचेंगी। 11 में से 5 वोल्वो निगम की पुरानी वोल्वो को रिप्लेस करेंगी, जबकि 6 नए रूटों पर चलेंगी। दरअसल एचआरटीसी प्रबंधन ने नवरात्र सीजन के चलते शिमला-मनाली और शिमला-धर्मशाला के बीच वोल्वो बसें शुरू करने का फैसला लिया।
पहले यात्रियों को हजारों रुपए खर्च कर लग्जरी टैक्सी बुक करनी पड़ती थी। लेकिन अब नई वोल्वो बसों में यात्रियों के चोरी होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीटों पर लॉकर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। ड्राइवर के लिए अलग केबिन बाए गए है। व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम और वाईफाई से लैस नई वोल्वो में हर सीट पर यूएसबी मोबाइल चार्जर हैं। वहीं दूसरी तरफ एचआरटीसी शिमला से जयपुर और श्रीनगर के लिए भी वोल्वो सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, शारदीय नवरात्रों के दूसरे दिन मंगलवार को कांगड़ा के तीनों प्रमुख शक्तिपीठों ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी धाम और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 21,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
