किन्नौर (अनिल कुमार): किन्नौर जिला के नेशनल हाईवे-5 पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हाईवे पर एक पुल से ट्रक टकरा गया। जिससे फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन बंद हो गई।
वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक को ब्रीज से हटाने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू हो सके हांलाकि इस दुर्घटना में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
