By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुजानपुर में टाउन हॉल और बस अड्डे का निर्माण सरकार की प्राथमिकता,जल्द खुलेंगे डिनोटिफाइड संस्थान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुजानपुर में टाउन हॉल और बस अड्डे का निर्माण सरकार की प्राथमिकता,जल्द खुलेंगे डिनोटिफाइड संस्थान
himachalNews

सुजानपुर में टाउन हॉल और बस अड्डे का निर्माण सरकार की प्राथमिकता,जल्द खुलेंगे डिनोटिफाइड संस्थान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/02 at 2:56 PM
Share
अरविंदर सिंह,सुजानपुर: चुनाव जीतने के बाद केवल व्यक्ति का कर्तव्य अपने क्षेत्र का विकास करवाना है, इसलिए पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए सबको इकट्ठा होकर आगे चलना होगा। यह बात शनिवार को नगर परिषद सुजानपुर के चार मनोनीत पार्षदों के शपथ समारोह के दौरान  कही। मिनी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी हरीश गज्जू ने पद की गोपनीयता की शपथ पार्षदों को दिलवाई। इस कार्यक्रम  में विशेष रूप से स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा उपस्थित हुए और उन्होंने चारों मनोनीत पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।
उप मंडल अधिकारी हरीश गज्जू ने मनोनीत पार्षदों मवार्ड नंबर 8 से आशुतोष शर्मा, वार्ड नंबर 7 से सुमन अटवाल, वार्ड नंबर 5 से सुरजीत सिंह और वार्ड नंबर 3 से मनोज कुमार को उनके पद की गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेंद्र राणा का सुजानपुर प्रशासन की ओर से उप मंडल अधिकारी हरीश गज्जू, नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षदों एवं निर्वाचित मनोनीत पार्षदों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विधायक राजेंद्र राणा ने अपने संबोधन में चारों मनोनीत पार्षदों को नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नगर परिषद सुजानपुर पहली ऐसी नगर परिषद है, जहां सत्तासीन सरकार ने सबसे पहले मनोनीत पार्षद मनोनीत किए हैं और उन्हें उनके कर्तव्य की जिम्मेवारी सौंप दी गई है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद केवल व्यक्ति का कर्तव्य अपने क्षेत्र का विकास करवाना है, इसलिए पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए सबको इकट्ठा होकर आगे चलना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थे तो उन्होंने विधानसभा में सुजानपुर शहर के लिए आईपीएच और विधुत विभाग के डिवीजन कार्यालय खोलने की मांग रखी थी जिस पर इन्हें खोला गया था। डिनोटिफाई प्रक्रिया में यह कार्यालय भी आए हैं। अब पर्याप्त  बजट के प्रावधान के साथ इन्हें पुनः मुख्यमंत्री ने खोलने की घोषणा की है और यह जल्द सुजानपुर में खोले जाएंगे।
राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में टाउन हॉल और बस अड्डे का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
TAGGED: bus stand, Construction, hamirpur, priority, Sujanpur, town hall
admin April 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधानसभा में गूंजेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के धर्मशाला में निर्माण का मुद्दा, ग्रामीण काम शुरु करने की उठा रहे मांग
Next Article युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस…राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने का जताया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?