कुल्लू (एकता): हिमाचल में ऐसे कई नेता हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत नाम कमाया है। कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनमें से एक है भाजपा के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। इन्होंने अपने जीवन के सफर में काफी कुछ देखा। आइए जानते हैं इनका राजनीतिक सफर कैसा रहा।
3 बार मनाली विधानसभा सीट से जीत चुके चुनाव
हिमाचल प्रदेश के मनाली विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है। जहां पर भाजपा की मजबूत पकड़ है। इस सीट पर भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर लगातार 3 बार चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि वर्तमान सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी हैं।

जानिए गोविंद ठाकुर का राजनीतिक सफर
मनाली जहां खूबसूरत पर्यटन स्थल है। वहीं यह एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट भी है। इस सीट पर भाजपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है। 2007 में पहली बार कुल्लू से विधानसभा के लिए गए चुने गए ठाकुर ने 2012 में मनाली से भी विधानसभा चुनाव जीता था। 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल्लू के पूर्व विधायक रहे गोविंद सिंह ठाकुर ने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 2017 में भाजपा के लगातार तीन बार से विधायक चुने जा रहे गोविंद सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज। गोविंद ठाकुर ने कांग्रेस की हरीश चंद शर्मा को 3000 से ज्यादा मतों से हराया था। वर्तमान में जयराम ठाकुर सरकार ने गोविंद सिंह ठाकुर को वन एवं परिवहन मंत्री बनाया। इसके अलावा उन्हें शिक्षा मंत्री का भी दायित्व सौंपा गया। वहीं इस सीट पर पिछले तीन चुनावों से कांग्रेस जीत को तरस रही है।
जानिए गोविंद ठाकुर का कहां हुआ जन्म और शिक्षा
गोविंद सिंह ठाकुर (हिंदू) का जन्म 3 अक्टूबर 1968 (उम्र 54) मनाली के कन्याल में हुआ। उनकी पत्नी का नाम रजनी ठाकुर (हिन्दू) है। गोविंद ठाकुर ने बी.ए. की पढ़ाई कुल्लू के अल्मा मेटर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में की।

