अनिल नेगी,किन्नौर : जिला किन्नौर के पटेल कंपनी के निर्माण स्थल पर सुबह करीब 6 बजे के बीच निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पटेल कंपनी के एडिट -1 में ब्लास्ट के होल में एक्सप्लोसिव लोड करते समय अचानक विस्फोट होने से वहां काम कर रहे 4 व्यक्तियों में से एक निरमंड निवासी गंगा राम की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन अन्य लोग ही घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ लाया गया है।पुलिस हादसे की जांच कर रही है, वहीं पीड़ित परिवार के रिश्तेदार प्रभु कांत नेगी ने बताया कि हादसा पटेल कंपनी के निर्माण कार्य स्थल में हुआ है जिसमें उनके जीजा गंगा राम की परियोजना निर्माण स्थल पर एयर ब्लास्ट होने से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा की पटेल कंपनी प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को फ़ौरी राहत देने ओर परिवार के सदस्यों को नौकरी क़ा आश्वासन दिया है।
यदि समय रहते कंपनी प्रबंधन पीड़ित परिवार को राहत राशि व नियमों के तहत नौकरी नहीं देती तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कियक जाएगा। इस हादसे की जानकारी देते हुए डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पूरी घटना की छानबीन के बाद कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिस कंपनी क्षेत्र मे हुआ है वहां पुलिस दल घटना के कारणों का पता कर रही है।
