कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के जलोड़ा में हुए हादसे में जहां 7 पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं 10 पर्यटकों का कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सोमवार को शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी घायलों से मुलाकात की और उन्हें 50-50 हजार की राहत राशि भी प्रदान की। इस टेंपो ट्रैवलर में बाहरी राज्यों से पर्यटक जीभी व बंजार की वादियों का मजा लेने के लिए आए थे। लेकिन जलोड़ी दर्रा की खतरनाक सड़क ने 7 पर्यटकों की जान ले ली।
इस दुर्घटना में घायल युवती निष्ठा ने बताया कि वह कुल्लू मनाली घूमने आए थे। रविवार शाम को जब ट्रैकिंग करने के बाद वापस जिभी में होटल के लिए आ रहे थे तो जलोदा नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। निष्ठा ने बताया कि इस दौरान चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन ब्रेक नहीं लग रही थी। चालक ने हैंड ब्रेक लगाई, लेकिन गाड़ी तब भी नहीं रुकी और इस तरह से यह दुर्घटना पेश आई। वही, हरियाणा हिसार के निवासी राहुल गोस्वामी ने बताया वह सरकारी नौकरी में सेवारत है। वह अपने दोस्त के साथ ट्रैवल एजेंसी के जरिए कुल्लू मनाली घूमने आए थे। यहां पर 24 सितंबर को जिभी नामक स्थान पर पहुंचे। यहां एक होटल में कमरा लिया और सुबह सभी ने ट्रैकिंग करने की योजना बनाई।
इसके बाद सभी लोग जलोड़ी जोत की तरफ ट्रैकिंग पर गए और शाम को वापस आ रहे थे। वापसी में बहुत उतराई थी। गाड़ी गर्म हो गई थी। चालक ने कहा कि इसे ठंडा करना होगा। कुछ देर वहां पर रुके रहे और गाड़ी ठंडी हो गई। इसके बाद जैसे ही चलना शुरू किया। करीब 10 से 15 मिनट बाद चालक ने ब्रेक दबाने का प्रयास किया लेकिन ब्रेक काम नहीं कर रही थी। हालांकि चालक ने हैंडब्रेक को भी उठाया लेकिन गाड़ी तब भी नहीं रुकी और देखते ही देखते खाई में समा गई। इसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। जब आंख खुली तो अस्पताल में थे।
मृतकों के शवों को घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि घायलों का कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वही, मृतकों के शवों को घर पहुंचाने की व्यवस्था भी प्रदेश सरकार के द्वारा की जाएगी। सरकार के द्वारा मृतक के परिजनों को राहत प्रदान की जाएगी।
ये हुए हादसे के शिकार
सड़क दुर्घटना में जय अग्रवाल निवासी 84 नियर गिरजा अपार्टमेंट नेहरू कॉलोनी थाटीपुर ग्वालियर मध्य प्रदेश, राहुल गोस्वामी एचएन 119/13 कुशवन मोहल्ला मुल्तानी चौक हिसार हरियाणा, अभिनव सिंह hn k 1/1 370 आशियाना कानपुर रोड लखनऊ उत्तर प्रदेश, चालक अजय चौहान मकान नंबर 170 ठलीच करेड़ा मोहन नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, ऋषभ निवासी G4 ओल्ड डीएसयू कॉलोनी न्यू दिल्ली, क्षितिजा अग्रवाल मकान नंबर 15 0 4 सेक्टर 13 हिसार हरियाणा, प्रिया पाल मकान नंबर 5/8 ए nit-5 फरीदाबाद हरियाणा, ईशान गुप्ता हाउस नंबर 506 सेक्टर 21 फरीदाबाद हरियाणा, लक्ष्य निवासी इंदिरा गांधी जगतपुर जयपुर राजस्थान, निष्ठा भदोनी निवासी 7 n/0 नंबर कृष्णा नगर दबौली कानपुर उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं.।
सड़क दुर्घटना में ऋषभ राज निवासी 236 शक्कर मंडी रोड मुख्तार साहब का मकान रसूलाबाद जौनपुर उत्तर प्रदेश, अंशिका जैन निवासी 493/4 मासूमगंज दली राज डीगुड़िया लखनपुर उत्तर प्रदेश, सौरव निवासी 567 न्यू कॉलोनी हुसैनपुर जौनपुर दिल्ली, प्रियंका गुप्ता निवासी दिल्ली, किरण निवासी प्लॉट नंबर 134/10 10 प्रताप नगर दिल्ली, आदित्य निवासी 756 श्याम पैलेस सेक्टर 14 झांसी उत्तर प्रदेश, आनंदमय निवासी 155 6टीएच लेन निशातगंज लखनऊ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
