Una, Rakesh (TSN)-राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 मंगलवार को सम्पन्न हुआ।समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आयोजन की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी और इसे जनभावनाओं का उत्सव करार दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के अन्य पारंपरिक मेलों पर कोई आपत्ति नहीं होती, तो हरोली उत्सव को लेकर सवाल क्यों उठते हैं?
मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी उल्लेख किया कि यह उत्सव सामाजिक चेतना का केंद्र बन चुका है—नशा निवारण जैसे गंभीर मुद्दे इससे जुड़े हैं और जनसमर्थन इसकी पुष्टि करता है। हजारों की भीड़ से राय लेकर उन्होंने इसे हर वर्ष आयोजित करने और अवधि बढ़ाने का सुझाव भी स्वागतपूर्वक स्वीकार किया।
गैरी संधू और जसबीर जस्सी की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समापन दिवस की सांस्कृतिक संध्या में स्टार गायक गैरी संधू और जसबीर जस्सी की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया।हिमाचली गायिका नेहा दीक्षित की मधुर आवाज़ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा भी कई शानदार प्रस्तुतियों ने समूचे पंडाल को उत्साह से सराबोर कर दिया।
