Shimla, 30 April(TSN)-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां कांगड़ा व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राजीव ठाकुर के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कांगड़ा क्षेत्र में स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने, आवश्यक आधारभूत ढांचे के विकास और बाजार सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए सरकार से सहयोग की मांग की।
राजीव ठाकुर ने कहा कि इससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे।
