राहुल चावला , धर्मशाला – हिम सिने सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 23-24 अक्टूबर को धर्मशाला कालेज के सभागार में हिम फिल्मोत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया जायेगा। विश्व स्तर पर चर्चित फिल्म केरला स्टोरी व बस्तर जैसी फिल्म बना कर तहलका मचाने वाले सुदीप्तो सेन और मशहूर कलाकार मनोज जोशी भी समारोह में शिरकत करेंगें।
आयोजन समिति के संयोजक भूषण रैना ने बताया कि धर्मशाला कालेज के प्रमुख सभागार सहित कॉलेज परिसर में स्थित एक अन्य छोटे विज्ञान सभागार में भी फिल्मों की स्क्रिनिंग सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगी। 23 अक्टूबर को फिल्मोत्सव का शुभारंभ कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता सीयू के वीसी प्रो. सत प्रकाश बंसल कदेंगे। इस समारोह मे फिल्म देखने आने वाले दर्शकों से कोई शुल्क नही लिया जायेगा। नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहन देने व आर्थिक सम्बल प्रदान करने की दृष्टि से इस फिल्मोत्सव के दौरान विभिन्न कैटेगरी में पांच लाख रुपयों की व्यवस्था भी की गयी है। समारोह के दोनों दिन सुप्रसिद्ध फि़ल्म निदेशकों, समीक्षकों व कलाकान के द्वारा विशेष व सामान्य मास्टर क्लासेस और खुले सत्रों के दौरान फिल्म निर्माण प्रक्रिया उद्देश्य, फिल्मों की बारिकियों पर चर्चा करेंगे। समारोह के दूसरे समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मशाला के विधायक सुधीर शेर्मा मौजूद रहेंगें और समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाबल प्रदेश के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो प्रदीप कुमार करेंगें। मौके पर अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी रहेंगे। समापन अवसर पर पर निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेम्पा त्सेरिंग व भरमौर के विधायक डॉ जनक राज विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
