By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा…जयराम ठाकुर ने भी रथ खींचकर लिया आशीवार्द
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा…जयराम ठाकुर ने भी रथ खींचकर लिया आशीवार्द
himachalReligion

मंडी में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा…जयराम ठाकुर ने भी रथ खींचकर लिया आशीवार्द

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/21 at 10:30 AM
Share

मंडी : धर्मवीर -उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर छोटी काशी मंडी में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस रथयात्रा में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जिला के अन्य विधायकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने रथ खींचकर भगवान जगन्नाथ का आशीवार्द प्राप्त किया। रथयात्रा के दौरान पूरा शहर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। लोगों में इस रथयात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। लोग भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए आतुर नजर आए।

स्थानीय देवी-देवताओं ने भी रथयात्रा में की शिरकत

बता दें कि मंडी में हर वर्ष रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। शहर के पड्डल वार्ड में भगवान जगन्नाथ का प्राचीन मंदिर मौजूद है। यहां राजाओं के जमाने से यह परंपरा चली आ रही है जिसका शहरवासी बड़ी ही श्रद्धा से पालन करते हैं। हर वर्ष आषाढ़ मास की शुकल पक्ष की द्वितिया को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। हालांकि यह आयोजन उड़ीसा के पूरी में सबसे बड़े स्तर पर मनाया जाता है लेकिन छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में भी हर वर्ष इसकी खासी धूम देखने को मिलती है। हर वर्ष रथयात्रा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है जिसके माध्यम से भगवान का प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है। इस प्रसाद को लेकर कहा जाता है कि ’’जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ, बीन भाग्य मिलता नहीं जगन्नाथ का भात’’। यही कारण है कि भगवान के प्रसाद को ग्रहण करने को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्सुकता देखने को मिलती है।

वर्ष 1679 में हुई थी भगवान जगन्नाथ मंदिर की स्थापना

छोटी काशी मंडी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की स्थापना वर्ष 1679 में हुई थी। मंदिर में रखी काष्ठ की मूर्तियों को उड़ीसा से लाया गया था। कहा जाता है कि इनकी पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान जगन्नाथ महोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है लेकिन इस बार कोराना के साये के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर आशीर्वाद प्राप्त करते थे। जगन्नाथपुरी से पंडितों को बुलाकर रथ तैयार किया जाता था।

TAGGED: Mandi lord Jagannath rath yatra
Chandrika June 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छोटी नागनी माता मंदिर कड़वाल में हुआ विशाल भंडारे व जागरण का आयोजन, लगी श्रद्धालुओं की भीड़
Next Article एनआईटी हमीरपुर में दुकानों के टेंडर प्रक्रिया सवालों के घेरे में, ठेकेदारों ने खोला एनआईटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?