Hamirpur, Arvind–हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल शहरी हमीरपुर ने वीरवार को शहीदी स्मारक हमीरपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक सदर आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और स्मारक परिसर में सफाई करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया।
आशीष शर्मा ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री राजेश ठाकुर, तेन सिंह, अन्य पदाधिकारी तथा पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।इसके साथ ही विधायक आशीष शर्मा ने हीरानगर में वन विभाग हमीरपुर द्वारा आयोजित 76वें वन महोत्सव कार्यक्रम में पौधरोपण किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की अखंडता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद करना है। इसी भावना से शहीद स्मारकों व स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
