बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली निशा देवी एवं टीम के चीफ कोच इशान अख्तर का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
स्नोशुज गेम में 400 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल
गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल विंटर्स गेम्स में हिमाचल को स्नोशुज गेम में गोल्ड मेडल मिला। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की निशा देवी शर्मा ने स्नोशुज गेम में 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल की झोली में डाला। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रविशंकर एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वधान में द्वारा कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाली निशा देवी एवं टीम के चीफ कोच इशान अख्तर का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
निशा देवी ने गोल्ड मेडल जीतने का श्रेय हिमाचल प्रदेश टीम के टीम मैनेजर एवं चीफ कोच इशान अख्तर को दिया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्नोशूज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं राज्य महासचिव सराज अख्तर का भी आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेलअधिकारी रविशंकर द्वारा खेलो इंडिया कबड्डी खेल में ब्राउन मेडल जीतने वाली खिलाड़ी श्रुति मांटा एवं उनके कोच अर्जुन सिंह को भी सम्मानित किया गया।
