सोलन : योगेश शर्मा- रविवार को शूलिनी मंदिर सोलन में जूते चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
चोरी की घटना को लेकर लोगों ने भी रोष जाहिर किया है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दो से तीन युवक शूलिनी मंदिर परिसर के बाहर बैठकर जूते चोरी कर रहे हैं और यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।
