बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: हिमाचल शिक्षा समिति ने बिलासपुर के सरस्वती विद्या मंदिर छात्र स्कूल में तीन दिवसीय प्रांतीय गणित विज्ञान मेले का आयोजन किया । इस मेले में प्रदेश भर से करीब 400 बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। इनमें शिशु व तरूण वर्ग के बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान व गणित विषय के करीब 200 मॉडल प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। जिनका आंकलन विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा प्रश्रोतरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

प्रांतीय वैदिक गणित के प्रमुख नवीन शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्या भारती की कार्ययोजना के तहत हर वर्ष संकुल स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाती है। जिसके माध्यम से बच्चों का विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है। इस बार बच्चों द्वारा सॉलर सिस्टम व जल संरक्षण सहित वर्तमान चुनौतियां व नए-नए अविष्कारों को लेकर मॉडल तैयार किए गए हैं।
