By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: काफनू यांगपा-2 संपर्क सड़क मार्ग पर बैली ब्रिज का मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया शिलान्यास, दी करोडों की सौगातें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > काफनू यांगपा-2 संपर्क सड़क मार्ग पर बैली ब्रिज का मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया शिलान्यास, दी करोडों की सौगातें
himachalpolitical

काफनू यांगपा-2 संपर्क सड़क मार्ग पर बैली ब्रिज का मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया शिलान्यास, दी करोडों की सौगातें

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/05/29 at 1:02 AM
Share
अनिल कुमार,किन्नौर: राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 11 दिनों के लिए  जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास पर हैं। यहां रहकर वह जहां लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं तो वहीं करोडों की सौगातें भी यहां क़ई जनता को दे रहे हैं। रविवार को उन्होंने काफनू यांगपा-2 संपर्क सड़क मार्ग पर 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 120 फीट लंबे बैली ब्रिज का शिलान्यास किया। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि दराज क्षेत्रों को संपर्क सड़क मार्गों से जोड़ कर मुख्य धारा में लाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार तत्परता से कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा की इस बैली ब्रिज के बन जाने से जहां क्षेत्र के लोगों को उनकी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में और अधिक सुविधा मिलेगी। वहीं चिकित्सीय आपदा के समय अस्पताल पहुंचने के लिए भी आसानी होगी। उन्होंने कफनू से यंगपा-1 के प्रवेश द्वार तक मोटरेबल-जीपेबल रोड़ बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की आम जनता की जन-समस्याएं को पूरा करने के संदर्भ में कहा कि सभी आवश्यक मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भावा खड्ड पर यंगपा से काफ़नू संपर्क मार्ग पर 1 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि से निर्मित 140 फीट लंबे पुल का उद्धाटन कर इसे आम जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के सर्वांगीण विकास व लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रति वचनबद्ध है। इसी दिशा में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान निःशुल्क दवाईयां बंद करने के निर्णय को बदलते हुए अब पूरे प्रदेश सहित जिला किन्नौर के लोगों को निःशुल्क दवाईयां उनके घर-द्वार के निकट उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
बागवानी मंत्री ने भावनगर में 2 लाख सेब की पेटियों के लिए स्थापित किए जाने वाले सी.ए स्टोर के कार्य में तेजी लाई जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को शीघ्र इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक बागवानी फसलों को तैयार करने का आवाह्न करते हुए कहा कि जिला में सेब के साथ-साथ अन्य फसलों की भी आपार संभावनाएं हैं जिससे जिला के मेहनतकश किसान व बागवान अपनी आय को दोगुना कर लाभान्वित हो सकते हैं।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कटगांव ग्राम पंचायत में आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगाँव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कटगांव में मिनी सचिवालय व खेल मैदान का भी शीघ्र निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला मंडल कटगांव व शांगों की ओर से एक रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मंत्री जगत सिंह नेगी में दोनों महिला मंडलों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए स्वैच्छिक निधि से 15-15 हजार रूपए देने की घोषणा की।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का यंगपा-2 के  86 वर्षीय पूर्व प्रधान लोंगू राम ने क्षेत्र सहित पूरे किन्नौर जिला की आम जनता की जरूरतों को पूरा करने व जिले के समग्र विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए उनका तह-दिल से आभार व धन्यवाद किया। इससे पूर्व राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का विभिन्न ग्राम पंचायत प्रधानों, मंदिर कमेटियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों व रोड़ कमेटियों की ओर से पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने हूरी गांव में लोगों की समस्याओं को सुना व सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, उप मंडलाधिकारी निचार बिमला वर्मा, जिला परिषद सदस्या चगांव मीरा देवी, महिला कांग्रेस की आशा, टी.एस.सी सदस्य बीर सिंह, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल, निदेशक हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक पीतांबरदास व कांग्रेस प्रवक्ता सुखदेव नेगी, यंगपा-1 ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा नेगी, यंगपा -2 ग्राम पंचायत प्रधान ईश्वर चंद, कटगांव ग्राम पंचायत प्रधान शंकुतला, क्राबा ग्राम पंचायत प्रधान तेनजिन छोकित सहित अन्य उपस्थित रहे।
TAGGED: Bailey Bridge, Foundation, Kinaaur, Minister Jagat Singh, stone
admin May 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ओपीएस बहाली पर कर्मचारियों की आभार रैली,पुलिस ग्राउंड में उमड़ा सैलाब,जताया मुख्यमंत्री का आभार
Next Article बिशप कॉटन स्कूल के बच्चों ने बांटा कैंसर पीड़ितों का दर्द ,नृत्य व खेल के माध्यम से किया रोगियों व तीमारदारों का मनोरंजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?