शिमला (एकता): इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर बनने का शानदार मौका है। इंडियन एयरफोर्स ने भर्ती के लिए इंडियन एयरफोर्स ने आप 23 नवंबर तक इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अग्निवीर की भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अविवाहित युवक और युवतियां भी भाग ले सकते हैं।
जानिए परीक्षा के लिए क्या-क्या है अनिवार्य
बता दें कि भर्ती के लिए 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। इसके अतिरिक्त, विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कुल 50 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। उम्मीदवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान 250 रुपए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। खास बात यह है कि इस परीक्षा के लिए युवक और युवतियां की जन्म अवधि 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 के बीच हुई होनी चाहिए। ऑनलाइन परीक्षा 18 जनवरी 2023 को होगी। अग्निवीर पद के लिए जिन योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें पहले साल 30 हजार, दूसरे साल में 33 हजार, तीसरे साल में 36,500 वेतन दिया जाएगा।
