By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चिंतपूर्णी में बाहरी राज्य के लोगों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नहीं दी जा सकेगी Entry
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चिंतपूर्णी में बाहरी राज्य के लोगों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नहीं दी जा सकेगी Entry
himachalpolitical

चिंतपूर्णी में बाहरी राज्य के लोगों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नहीं दी जा सकेगी Entry

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/15 at 6:44 PM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में बाहरी राज्यों के लोगों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के शरण नहीं दी जा सकेगी। जो भी भू मालिक बिना वेरिफिकेशन के बाहरी राज्यों के लोगों को शरण देंगे उनपर सख़्त से सख़्त कार्रवाई पुलिस विभाग की ओर से की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में एक धर्मशाला में डीएसपी देहरा विशाल वर्मा, डीएसपी अंब वसुधा सुद की अध्यक्षता में स्थानीय व्यापार मंडल होटल एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान दी गई। बैठक में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

बता दें कि पिछले माह चिंतपूर्णी में तुषार गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें चिंतपूर्णी में सफाई कर्मचारी इस गोलीकांड में संलिप्त पाए गए थे। देहरा पुलिस ने गोलीकांड के 8 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की थी। इसी के चलते मंगलवार को लोगों ने अपने सुझाव दिए ताकि बाहरी राज्यों के लोगों को यहां पर शरण ना दी जाए। डीएसपी विशाल वर्मा ओर डीएसपी वसुधा सूद ने संयुक्त ब्यान में कहा कि बाहरी राज्यों के लोगों को बिना आईडेंटिफिकेशन ठहराने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि बाहरी राज्यों से जो लोग यहां रह रहे हैं उनकी पूरी जानकारी थाना चिंतपूर्णी ओर देहरा के साथ पंचायतों में भी दर्ज करवानी होगी। शिकायत मिलने पर शरण देने वालों पर एफ आई आर दर्ज हो सकती है।

उन्होंने बताया कि लोगों ने सुझाव दिया है कि बाहरी राज्यों के सफाई कर्मचारी और कबाड़ का काम करने वालों को किसी भी कीमत पर यहां पर ठहरने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। चिंतपूर्णी पुलिस ने चिंतपूर्णी बाजार में नोटिस जारी कर दिया है कि सभी लोगों का बायोडाटा पंचायत चिंतपूर्णी व देहरा थाने में दर्ज करवाया जाए। इस अवसर पर एसएचओ देहरा संजीव पठानिया, एसएचओ चिंतपूर्णी रोहिणी ठाकुर वारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव, होटल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कालिया, पीड़ित परिवार के सदस्य कुंदन गर्ग, डॉ रामकुमार, प्रधान राजेश कुमार, जोगिंदर सिंह, उप प्रधान होशियार सिंह,जीतलाल कालिया,पूर्व प्रधान विनोद कालिया के अलावा काफी संख्या में चिंतपूर्णी व्यापारी वर्ग बैठक में शामिल हुआ।

TAGGED: Chintpurni, police verification
admin November 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Indian Air Force में अग्निवीरों के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
Next Article 15 से 20 सीटों में सिमट कर रह जाएगी बीजेपी, कुशासन के खिलाफ जनता ने किया है रिकॉर्ड तोड़ मतदान: कौल ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?